आजादी का 79वां पर्व और वरिष्ठ समाजसेवी दादा अरविंद पांडे का 68वां जन्मदिन सादगी से मनाया गया
📍मनावर (धार) |✍️सप्तग्रह रिपोर्टर
देश की आजादी का 79वां पर्व और हरदिलअजीज वरिष्ठ समाजसेवी दादा अरविंद पांडे का 68वां जन्मदिन नगर में हर्षोल्लास और सादगी के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में परख साहित्य मंच, कौमी एकता कमेटी, अखिल निमाड़ लोक परिषद, तथा प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय महासचिव (डिजिटल विभाग) सैयद रिजवान अली, मनावर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट युसूफ खान ने दादा अरविंद पांडे को मिठाई खिलाकर, पुष्पमाला, शाल, प्रतीक चिन्ह और देश का तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया।
नगर सेठ सुरेश दादा खंडेलवाल ने भी उनका स्वागत करते हुए बधाई दी।
इस मौके पर दादा अरविंद पांडे मित्र मंडल के वरिष्ठ मोहन भायल, केलाश बाबा अगलचा, अशोक गुरु, महेन्द्र सिंह परिहार, मंगू सिंह ठाकुर, संजय शर्मा, मुकेश बाघेश्वर, नितिन मंडवाल, अरविंद नामदेव, सलीम खान, राम सोनी, गोपाल सोनी, मुकेश कुशवाह, राजेन्द्र सारण, इकबाल मंसूरी समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में पांडे ने कहा—
> "रोजमर्रा की जिंदगी में सभी को ईमानदारी से अपना कार्य करना चाहिए, अपने काम के प्रति वफादार रहना चाहिए और मानव कल्याण के कार्यों में सक्रिय रहना चाहिए। वृक्षारोपण करते रहना भी हमारा कर्तव्य है।"
📌 मुख्य बिंदु:
- आजादी का 79वां पर्व और दादा पांडे का 68वां जन्मदिन साथ में मनाया गया।
- नगर के सामाजिक, साहित्यिक और पत्रकारिता जगत के लोग शामिल हुए।
- सम्मान स्वरूप तिरंगा, शाल और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।
- दादा पांडे ने ईमानदारी, वफादारी और मानव सेवा का संदेश दिया।
Comments
Post a Comment