उमरबन में संपन्न हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह सम्मेलन, 2127 जोड़ों को मिला आशीर्वाद


  • 193 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

मनावर|✍️सैयद रिजवान अली

मरबन में आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें कुल 2127 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। इनमें 14 मुस्लिम जोड़े भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत और आशीर्वाद दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय राज्य मंत्री दीदी सावित्री ठाकुर ने शिरकत करते हुए 193 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।


सम्मेलन स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों की स्टॉल और प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिनका मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा, धार विधायक नीना वर्मा, धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष (शहरी) निलेश भारती, ग्रामीण अध्यक्ष चंचल पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, शिवराम कन्नौज, जनपद अध्यक्ष लाला विभोर, राजेंद्र श्रीमाली और दिनेश पंडित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्र का सराहनीय योगदान रहा, जिनके कुशल संचालन और प्रबंधन से यह आयोजन प्रभावी और व्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ।


Comments

Popular posts from this blog

भोपाल में रूह कंपा देने वाली घटना का पर्दाफाश : ससुराल वालों ने महिला को 16 साल से बनाया बंधक, मादा कंकाल में बदला जिन्दा शरीर

बुरहानपुर में बवाल : दरगाह का ताला तोड़कर अंदर घुसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान जी की प्रतिमा होने का दावा, चोला चढ़ा कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

इस्लामिक आइडियल फाउंडेशन का सालाना इजलास